फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश के तेवर: जम्मू के साथ ही घाटी में गर्मी ने दिखाया रंग, तापमान सामान्य से ऊपर

Tue, 27 Apr 2021 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
गर्मी ने जम्मू संभाग के साथ ही कश्मीर में रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के हर जिले में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जम्मू जिले में तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया। ऐसे में आगामी दिनों में तापमान के 40 डिग्री के भी पार पहुंचने के आसार बन गए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Weather Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ ही बना रहेगा और तापमान में ओर बढ़ोतरी होगी। जम्मू में सुबह से ही सूर्यदेव ने गर्मी बरसाना शुरू कर दी थी। दोपहर होते होते तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
weather Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 36. 2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान 33 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

 

4 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में भी तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ऊपर दर्ज हुआ हैं। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
weather jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
कुपवाड़ा में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री ऊपर पहुंचकर 26 .2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें