फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में पहुंचा टैंक और हथियारों का जखीरा, बच्चे लगाने लगे भारत माता की जय के नारे

Fri, 10 Aug 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
इंफेंटरी, आर्टिलरी, सिगनल और आर्म्ड यूनिट के घातक हथियारों के साथ भारतीय सेना दुश्मन के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार थी। जमीन से लेकर हवा तक दुश्मन के हर वार को नाकाम बनाने के लिए पूरी तैयारी थी। यह कोई जंग का मैदान नहीं, बल्कि जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान पर ऐसा नजारा था। मौका था टाइगर गनर्स और टाइगर डिवीजन की ओर से लगाई गई सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का। फ्रांस, यूके, जर्मनी, साउथ अफ्रीका, रशिया सहित अन्य विदेशी और भारत निर्मित सैन्य हथियारों को देख आम लोगों के साथ विद्यार्थी गदगद हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इस प्रदर्शनी को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह था। सैन्य कर्मियों ने विद्यार्थियों और आम लोगों को हथियारों की विस्तृत जानकारी दी और उनकी कई जिज्ञासा को दूर किया। प्रदर्शनी में फ्रांस, यूके, जर्मनी निर्मित मिलान वेपन सिस्टम, बीआरडीएम स्ट्राइकर, टैंक-टी 72, 105/37 एमएम इंडियन फील्ड गन ई1, फायर थ्रोअर्स, रिमोर्ट आधारित वाहन, एमएमआर, थर्मल इमेजिंग, मोर्टार 81 एमएम, राकेट लांचर, एटीजीएम (यूनिफाइड मिसाइल लांचर), लेजर गन, सिगनल आदि प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
हर एक स्टाल पर सैन्य कर्मी हथियारों की तकनीकी जानकारी दे रहे थे। इनमें कई हथियार ऐसे थे जो मोटी लोहे की चादर के पीछे छीपे दुश्मन का भी खात्मा कर देते हैं। कई टैंक रोधी हथियार न्यूक्लीयर युद्ध के दौरान भी कई घंटे तक चलने में सक्षम हैं। रात और दिन दोनों समय में ये हथियार दुश्मन को बुरी तरह से मार देते हैं। 

4 of 5
भारत माता की जयघोष लगे
जेयू का परिसर शुक्रवार को भारत माता की जय के जयघोष के साथ गूंज उठा। सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी देखने पहुंचे विद्यार्थियों में उत्साह इस कदर था कि वे सैन्य जवानों के साथ देशभक्ति के जयघोष लगा रहे थे। जवानों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान विद्यार्थियों ने टैंक और अन्य सैन्य हथियारों के साथ सेल्फी लेने के साथ फोटो खिंचवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बलिदान स्तंभ पर लाइट, साउंड शो आज 
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बलिदान स्तंभ पर शहीदों को याद करने के साथ सैन्य बैंड को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें विद्यार्थियों के साथ आम लोग शामिल होंगे। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें