जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुकाबला करते हुए एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। वहीँ सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी भी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को इस बात की सूचन थी की कुछ आतंकी एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करेंगें। ऐसे में सेना ने चौकसी बढ़ा दी थी। ऐसे में देर रात से ही एलओसी पर हलचल देखी जा रही थी। जिसके बाद से ही गोलाबारी शुरू कर दी गईं।
सेना अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। इसमें 36आरआर के मेजर केपी राणे, जवान हमीर सिंह, विक्रमजीत और मंदीप शहीद हुए हैं। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही। इसी दौरान आतंकियों की गोली से सेना के चार जवान शहीद हो गए। ऑपरेशन अब भी जारी है। सेना के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन स्थल से दो आतंकियों के शवों को भी बरामद किया गया है। इलाके में अन्य आतंकियों के भी छुपे होने की आशंका है।
बता दें कि, सुरक्षाबलों को सोमवार देर रात खबर मिली थी कि कुछ आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सेना अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान सेना के एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। काफी देर तक गोलीबारी जारी रही।
विज्ञापन
2 of 5
शहीद मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे
मेजर कौस्तुभ प्रकाश कुमार राणे जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हो गए। 29 वर्षीय शहीद मेजर राणे का परिवार महाराष्ट्र के ठाणे में हीराल सागर में रहता है। सेना ने उनके शहीद होने की सूचना उनके परिवार को दी जिसके बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
शहीद विक्रमजीत सिंह
विक्रमजीत सिंह जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हो गए। 25 वर्षीय विक्रमजीत हरियाणा के अम्बाला जिले के टेपला गांव के रहने वाले थे। दोपहर सेना के अधिकारीयों ने जब उनके घर पर यह सूचन दी तो इस खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही शहीद की पत्नी हरप्रीत कौर बदहवास हो गईं।
4 of 5
शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह रावत
राइफलमैन मंदीप सिंह रावत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह उतराखंड के कोटद्वार जिले के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं।
ऋषिकेश के गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल (27) आज सुबह 6 बजे आतंकियो से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए। वे पोखरियाल के लम्बगांव के मूल निवासी थे। शहीद हमीर सिंह के पिता पिता जयेंद्र सिंह पोखरियाल भी एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
हमीर सिंह 12वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थेराइफलमैन मंदीप सिंह रावत मंगलवार को जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। वह उतराखंड के कोटद्वार जिले के शिवपुर गांव के रहने वाले हैं। शहीद की एक पुत्री भी है। सैन्य मुख्यालय से परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।