घाटी की हिंसा में एक और मौत हो गई। जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के दौरान पेलेट गन से घायल हुए बालक जुनेद अहमद की शनिवार को अस्पताल में मौत हाक गई। इसके बाद हिंसा भड़क उठी।
विज्ञापन
2 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
पुलिस ने और 61 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि जुमे की नमाज के बाद सैदपोरा का बालक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में घायल हो गया था।
4 of 5
kashmir
- फोटो : PTI
प्रशासन ने एहतियातन शुक्रवार को ही श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों नौहाट्टा, रैनावारी, सफाकदल, खानयार, शहीदगंज, क्रालखुर्द और मायसूमा में कर्फ्यू लगा दिया था।
शनिवार को भी कर्फ्यू जारी रहा। पीडीपी और नेकां ने बालक की मौत के मामले की जांच की मांग की है। पीडीपी के प्रवक्ता ने कहा कि घटना की त्वरित तथा समयबद्ध जांच होनी चाहिए। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एमएलसी तथा श्रीनगर जिलाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद आलम ने भी सरकार से जांच की मांग की है।