फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: जुमे की नमाज के बाद फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने त्राल में पंचायत घर फूंका

Fri, 16 Sep 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
Youth while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
घाटी में जुमे की नमाज के बाद फिर हिंसा भड़क उठी। श्रीनगर, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा, अवंतीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, सोपोर और गांदरबल सहित कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने सीएम महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका

2 of 9
kashmir - फोटो : PTI
उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ नारेबाजी की

3 of 9
mahbooba mufti - फोटो : PTI
श्रीनगर शहर सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने मार्च किया। त्राल में बीती रात पंचायत घर को फूंक दिया गया। 

4 of 9
Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
पुलिस ने सार्वजनिक गाड़ियों को तोड़ने और रास्ता जाम करने पर कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े

5 of 9
Army while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
इस बीच, पुलवामा में हिंसा के दौरान पांच सितंबर को घायल हुए बासित मुख्तार नामक युवक की शुक्रवार को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके जनाजे में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया। देश विरोधी नारेबाजी की।  
विज्ञापन

6 of 9
kashmir - फोटो : PTI
उधर, जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए श्रीनगर शहर, बारामुला, पट्टन, अनंतनाग, शोपियां तथा पुलवामा में दोबारा से कर्फ्यू लगा दिया गया। अलगाववादियों ने 22 सितंबर तक बंद का आह्वान बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन

7 of 9
Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
इस दौरान रात में भी छूट न देने का एलान किया गया है। दुकानें तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। 

8 of 9
Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
बारामुला में जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद लोगों ने आजाद गंज तथा सीमेंट ब्रिज में भी प्रदर्शन किया। डोरू में भी पथराव किया गया। 
विज्ञापन

9 of 9
Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
बडगाम के ओमपोरा इलाके में पत्थरबाजी हुई। बांदीपोरा में ईद के दिन मुस्तफा मीर नामक युवक की मौत के विरोध में प्रदर्शन हुए और देश विरोधी नारेबाजी की गई। हजरतबल के बाहर भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें