गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू फिर आजा, एक दो तीन चार, गणपति बप्पा तेरी जय जयकार के जयघोष के साथ वीरवार को मंदिरों के शहर जम्मू में गणेश महोत्सव का समापन हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभु की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
सूर्य पुत्री तवी नदी, रणवीर नहर, चिनाब दरिया सहित अन्य बहते हुए जलस्रोतों में भगवान गणेश के विसर्जन के लिए पहुंचे भक्तों की आंखें नम हुईं। शोभा यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर आस्था जताई। शहर में भक्तों ने जयघोषों के साथ जमकर गुलाल खेला।
विज्ञापन
3 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
प्रभु महोत्सव के समापन पर वीरवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर प्रभु की छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। घरों और दूसरे धार्मिक स्थलों पर दस दिन तक चले इस महोत्सव में गणपति के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ा।
4 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सराजा ढक्की से गणपति की करीब साढ़े छह फुट प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा का आगाज हुआ जो लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी, लखदाता बाजार, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पंजतीर्थी से होती हुई दोपहर बाद सूर्यपुत्री तवी पर संपन्न हुई। जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से मुंबई से बुलाए गए विशेष बैंड की गूंज दूर-दूर तक गणपति के आने का संदेश दे रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
शोभा यात्रा के आगे चल रहे गजराज आकर्षण का केंद्र रहे। भक्तों ने गुलाल के साथ जमकर होली खेली। क्या बच्चे क्या बूढ़े हर कोई प्रभु की भक्ति में लीन रहा। इससे पूर्व सुबह मंदिर परिसर में विशेष आरती में प्रभु का गुणगान कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
6 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
पंजतीर्थी स्थित सूर्य पुत्री तवी नदी में प्रभु की प्रतिमा का पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन किया गया। इसके अलावा हरकी पौड़ी, तवी नदी में बड़ी संख्या में भक्तजन प्रभु की प्रतिमाएं लेकर पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
7 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर से भी भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ शोभा यात्रा विभिन्न रूटों से निकली। देर शाम को प्रभु की प्रतिमा का अखनूर स्थित चिनाब दरिया में विसर्जन किया गया। इस दौरान गुलचैन सिंह चाड़क, आचार्य संजय शास्त्री आदि मौजूद रहे। वेयर हाउस, नगरोटा, जैन बाजार आदि स्थानों से श्रद्धालु नगरोटा तवी नदी, बिक्रम चौक तवी नदी, हरकी पौड़ी, कनाल रोड, बेलीचराना तवी नदी, सतवारी, बावे, गुज्जर नगर से लोगों ने तवी नदी में उतर कर गणपति बप्पा को विसर्जन किया।
8 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
गणेश महोत्सव की समाप्ति पर शोभा यात्राओं के दौरान प्रभु की विशाल प्रतिमाओं को लोगों ने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। इस दौरान यात्रा रूट पर छतों से लोग अपने प्रभु की तस्वीरें खींचने में व्यस्त रहे।
9 of 10
ganesh
- फोटो : Amar Ujala
पुराने शहर में वीरवार को अलग ही नजारा था। जगह-जगह गुलाल की होली के साथ गुलाब के फूलों की महक थी। शोभा यात्रा में प्रभु गणपति का पुष्पों की बारिश के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने छतों से फूलों की बरसात कर पुण्य कमाया।
शहर में शोभा यात्राओं के दौरान यात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रखी गई थी। इससे कई जगह जाम की स्थिति रही। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। इसके अलावा कई चौक चौराहों पर छतों पर भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।