फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ में इस बार बना है 12 फुट ऊंचा शिवलिंग, यात्रा पर न जा पाएं हों तो घर बैठे करें दर्शन

Wed, 27 Jun 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
AMARNATH YATRA
बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस बार प्रकट हुए बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।  इस साल की शिवलिंग करीब 10 से 12 फीट ऊंची है। इस गुफा का सबसे पहला दर्शन 8 लोगों की यह टोली ने किया जोकि पंजाब से आई थी। अमरनाथ यात्रा भले ही हिंदुओं की तीर्थयात्रा हो लेकिन इस यात्रा से एक मुसलमान परिवार पुराने समय से ही जुड़ा हुआ है। अमरनाथ गुफा को करीब 500 साल पहले खोजा गया था और इसे खोजने का श्रेय एक मुस्लिम, बूटा मलिक को दिया जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
AMARNATH YATRA
सूत्रों की मानें तो इस बार भी बाबा बर्फानी, माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ पवित्र अमरनाथ जी की गुफा में प्रकट हुए है। गौरतलब है कि हजारों लोगों ने बाबा के दर्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। इस साल श्री अमरनाथ जी की यात्रा 28 जून से आरंभ होकर 26 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
AMARNATH YATRA
दक्षिण कश्मीर स्थित हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिये अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रा का समापन रक्षा बंधन पर 26 अगस्त को होगा। पिछले साल 2.60 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई थी। 
 

4 of 6
अमरनाथ यात्रा
यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस, पैरामिलिट्री, एनडीआरएफ व सेना के 40 हजार जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आईजी जम्मू एसडी सिंह जमवाल का कहना है कि यात्रा की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की हर संभव तैयारियां हैं। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके तहत प्रमुख मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। हाईवे के साथ ही जिस मार्ग से यात्रा गुजरेगी वहां जवानों की तैनाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
AMARNATH YATRA
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का भी इस बार काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर आतंकवादी किसी तरह की गड़बड़ी न कर पाएं, इसके लिये सेना की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। अगर आतंकवादी कहीं हमला करने की कोशिश भी करते हैं तो उस दिशा में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तत्काल वहां भेजा जा सके, इसके लिये भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amarnath yatra
तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले और यात्रा का हिस्सा रहे हर वाहन में आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) टैग लगाए गए हैं जिन पर यहां बनाए गए एक नियंत्रण कक्ष से निगरानी की जाएगी।  उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों को यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कहा गया है कि तीर्थयात्रियों की गाड़ियों को सुरक्षाबलों की बुलेटप्रूफ गाड़ियों के बीच लेकर जाया जाए। अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ की रोड क्लीयरिंग पार्टियां यात्रा मार्ग की निगरानी करती रहेंगी जिससे आईईडी धमाके के खतरे को दूर किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें