इन दिनों सोशल मीडिया पर श्री माता वैष्णो देवी में केबल कार (रोपवे) शुरू होने का दावा करने के साथ ही उसकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई है। इन पोस्टों के अनुसार अब माता के दरबार में नीचे से लेकर ऊपर भवन तक का सफर रोपवे से तय करने के लिए महज 800 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से चार्ज किए जाएंगे। कई लोगों ने तो उसकी बुकिंग कराने के लिए परेशान भी चुके हैं। हालांकि हम आप को बता दें कि इन तस्वीरों के पीछे का असली सच कुछ और ही है। तो आइये जानते हैं।...
विज्ञापन
2 of 4
vaishno devi
- फोटो : social media
आपकों बता दें कि माता के भवन से भैंरो बाबा मंदिर तक के लिए रोपवे योजना पस्तावित थी। जो अब लगभग बन कर तैयार हो चुकी है। इसका उद्धाटन इस माह के अंत में पीएम मोदी करेंगे। भवन से रोपवे की 6,600 फुट पर स्थित इस मंदिर की खड़ी चढ़ाई में श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इस मार्ग से भैंरोजी मंदिर पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
3 of 4
रोपवे
इस तस्वीर को कटरा का बताया जा रहा है। जिसके मुताबिक रोपवे की सुविधा चालू हो गई है। हालांकि इसका असल सच कुछ और है। रोपवे की सुविधा माता वैष्णो देवी में शुरू जरूर होने वाली है। लेकिन वो सिर्फ भवन से भैरो बाबा मंदिर के बीच तक के लिए ही है।
कुछ दिनों पहले ही जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की पूर्व मंत्री ने जम्मू के बाग-ए-बाहु में रोपवे सुविधा का उद्घाटन किया था। ये तस्वीर वहीं की है। जिसे वैष्णो देवी में बन रहे रोपवे से जोड़ कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। इस बारे में श्राइन बोर्ड भी सफाई पेश कर चुका है।