अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में मंगलवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस हमले में भारत मां के एक और वीर सपूत को शाहदत हासिल हुई। इसी आतंकी हमले में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
2 of 4
attack
- फोटो : BASIT ZARGAR
जानकारी के अनुसार बिजबिहाडा थाने की एक गाड़ी (टाटा सूमो) पुलिस लाइन से कुछ सामान लेकर लौट रही थी। इसी बीच पाजलपोरा इलाके में हथियारों से लैस चार से पांच आतंकियों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।
विज्ञापन
3 of 4
attack
- फोटो : BASIT ZARGAR
इसमें कांस्टेबल अब्दुल रशीद और एसपीओ बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बिजबिहाड़ा ले जाया गया, लेकिन बिलाल अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल अब्दुल रशीद की हालात गंभीर होने के चलते उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया।
हमले के बाद आंतकी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान इलाके में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।