फारूक अब्दुल्ला का आवास जहां बीते दिनों हुई थी सर्वदलीय बैठक
- फोटो : अमर उजाला
गुपकार की ओर जाने वाले रास्ते पर लगी बैरिकेडिंग के पास तैनात एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि महबूबा मुफ्ती को चश्माशाही व उमर अब्दुल्ला को हरी निवास में रखा गया है। साथ ही कई राजनीतिक नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इसके चलते यहां आने जाने वालों का सिलसिला पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोई मिलने भी नहीं आता, जो अंदर है वो अंदर ही और जो बाहर है, वो भी नहीं आते।