घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू अब भी जारी है। इसके साथ ही श्रीनगर के आठ थाना क्षेत्रों में भी कर्फ्यू है। कुलगाम जिले यारीपोरा थाने पर भीड़ के हमले में घायल एक पुलिसकर्मी की रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 7
kashmir
- फोटो : PTI
इस बीच अलगाववादियों ने 29 जुलाई तक बंद बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को भीड़ ने कुलगाम जिले के यारीपोरा थाने पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 7
kashmir
- फोटो : PTI
पथराव के दौरान ही भीड़ में से आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें कांस्टेबल मुदासिर अहमद सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। रविवार को मुदासिर की अस्पताल में मौत हो गई।
4 of 7
kashmir
- फोटो : PTI
उधर, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा तथा शोपियां जिले में कर्फ्यू जारी है। बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम तथा गांदरबल से शनिवार को ही कर्फ्यू हटा लिया गया था। हालांकि, यहां चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
kashmir
- फोटो : PTI
घाटी में मोबाइल, इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। उक्त सेवाएं लगातार 16 दिनों से बंद रहने की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच अलगाववादियों ने 29 जुलाई तक बंद बढ़ा दिया है। पहले 25 जुलाई तक बंद का आह्वान किया गया था। अब 26 जुलाई को दोपहर दो बजे तक बंद और रात आठ से नौ बजे तक ब्लैक आउट रहेगा।
विज्ञापन
6 of 7
kashmir
- फोटो : PTI
27 जुलाई को बंद और कुलगाम चलो का आह्वान किया गया है। 28 जुलाई को बंद के साथ ही सभी स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा। 29 जुलाई को जामिया मस्जिद श्रीनगर चलो का नारा दिया गया है।