मां वैष्णो के भवन पर बर्फबारी के बाद का नजारा (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
नए वैष्णवी भवन का भी होगा निर्माण
इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तीर्थस्थल पर नया वैष्णवी भवन, कॉटेज (स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास) कटड़ा, बाणगंगा में स्टाफ क्वार्टर (जी+2), अर्धकुंआरी में कवर्ड होल्डिंग एरिया, रेलवे स्टेशन कटड़ा में यात्री सुविधा केंद्र, भवन में नई यज्ञशाला आदि शामिल हैं।
इससे पहले सीईओ अंशुल गर्ग ने श्राइन बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की वर्तमान स्थिति और बोर्ड की पिछली बैठकों के विभिन्न निर्णयों के कार्यान्वयन के लिए की गई कार्रवाई पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
बैठक में बोर्ड के सदस्यों में महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, कुल भूषण आहूजा, बालेश्वर राय, डॉ. अशोक भान, डॉ नीलम सरीन, केके शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, रघु के मेहता के अलावा उप राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप कुमार भंडारी मौजूद रहे।