फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा: नम आंखों से दी बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई, डीजीपी बोले- अपराध के विरुद्ध होगी आक्रामक कार्रवाई

Wed, 03 Apr 2024 05:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

डीजीपी आरआर स्वैन ने केंद्र शासित प्रदेश में अपराध के विरुद्ध आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और बल नशीले पदार्थों और गिरोहों के खिलाफ अपने प्रयासों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए - फोटो : अविनाश संब्याल
जीएमसी कठुआ में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बलिदान हुए पीएसआई दीपक शर्मा को बुधवार को सांबा के जिला पुलिस लाइन में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जम्मू कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन, एडीजीपी विजय कुमार अन्य पुलिस अधिकारियों ने दीपक को श्रद्धांजलि दी। दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देने के दौरान हर आंख में पानी भरा था। उनके परिजनों का आंखों के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। विदाई देने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी बिलख उठे।
विज्ञापन

2 of 6
बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए - फोटो : अविनाश संब्याल
डीजीपी आरआर स्वैन ने केंद्र शासित प्रदेश में अपराध के विरुद्ध आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और बल नशीले पदार्थों और गिरोहों के खिलाफ अपने प्रयासों को बढ़ाएगा और कहा कि पुलिस इस खतरे से आक्रामक तरीके से निपटेगी।
विज्ञापन

3 of 6
बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए - फोटो : अविनाश संब्याल
डीजीपी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पंजाब-प्रकार का आपराधिक सिंडिकेट स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या से जड़ से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है।

 

4 of 6
बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए - फोटो : अविनाश संब्याल
प्रदेश पुलिस प्रमुख ने अधिकारी की हत्या को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधी की गतिविधि के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी, जो तीन महीने पहले एक हत्या के बाद से निगरानी में था। तीन अप्रैल को जीएमसी कठुआ परिसर में हुई गोलीबारी में एक गैंगस्टर मारा गया। दो पुलिस कर्मी घायल हुए। इनमें से पीएसआई दीपक शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य पुलिसकर्मी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
बलिदानी दीपक शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए - फोटो : अविनाश संब्याल
जम्मू संभाग के जिला कठुआ के राजकीय मेडिकल अस्पताल (जीएमसी) में मंगलवार की देर रात गैंगस्टरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर मारा गया। फायरिंग में एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पीएसआई दीपक शर्मा इस मुठभेड़ में बलिदान हो गए हैं। उनका पुष्पांजलि समारोह आज सुबह 1100 बजे डीपीएल सांबा में आयोजित किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएसआई दीपक शर्मा (फाइल) - फोटो : संवाद
उपराज्यपाल ने दीपक शर्मा की वीरता को किया सलाम

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएसआई दीपक शर्मी की वीरता को सलाम किया है और उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है। उपराज्यपाल ने कहा, 'मैं पीएसआई दीपक शर्मा की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कठुआ में एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को बहादुरी से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे दिलों में अंकित रहेगा। शहीद दीपक शर्मा के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।' उन्होंने कहा कि देश शहीद के परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारे वीर शहीदों के खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और सरकार भयमुक्त जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें