चैत्र नवरात्र के साथ पूरा माहौल महामाई के रंग में रंगा हुआ है। नवरात्र के पहले ही दिन माता श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
2 of 8
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
पूरे नवरात्र में लाखों श्रद्धालु हाजिरी देकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। यात्रियों के लिए श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं।
उन्हें विशेष सजावट के साथ भोजनालयों में विशेष व्रत सामग्री मिलेगी। भवन और यात्रा ट्रैक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
पहले नवरात्र पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। नवरात्र के दौरान सुख-शांति के लिए चलने वाले यज्ञ में रामनवमी पर पूर्णाहुति डाली जाएगी।
4 of 8
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि भवन, अटका और आसपास के क्षेत्र में फूलों से विशेष सजावट की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
नवरात्र में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद से यात्रियों की सहूलियत पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
माता वैष्णो देवी के भक्तों को मिलेगा फायदा
- फोटो : फाइल
उन्हें सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। नवरात्र के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया
- फोटो : FILE
इस मौके पर महायज्ञ में अतिरिक्त सीईओ डा. पीयूष सिंगला के साथ बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे।