रियासत में पुलिस विभाग में दो बार्डर बटालियन में 2014 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गृह विभाग की ओर से इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत यह भर्ती केवल आईबी, एलओसी तथा एलएसी पर 0-10 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले युवाओं के लिए होगी।
विज्ञापन
2 of 5
कुल 10 बार्डर जिलों में यह पद समान रूप से बांटे जाएंगे। कारगिल व लेह में यदि पर्याप्त संख्या में युवा नहीं मिले तो दूरी में कुछ छूट दी जा सकती है। दिशा निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि इन दोनों बटालियनों के लिए कांस्टेबल पद पर भर्ती नियमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक दक्षता भी आयोजित होगी। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारियों से परमानेंट रेजीडेंट सर्टिफिकेट भी लेना होगा। गृह सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जम्मू व कश्मीर संभाग में एक-एक बार्डर बटालियन तैनात होंगी।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी दो बार्डर बटालियन की घोषणा
4 of 5
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आठ मार्च को जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए दो बार्डर बटालियन के गठन को मंजूरी दी थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि इससे बार्डर जिले के युवाओं को भर्ती का मौका मिलेगा।