फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रेल मंत्री ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का किया निरीक्षण, बोले- पुल इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना

Sun, 26 Mar 2023 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
1 of 5
Reasi Railway Bridge Jammu - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को महत्वाकांक्षी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत चिनाब दरिया पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान पुल पर बिछाई गई पटरी पर किए गए ट्रॉली ट्रायल के सफल परीक्षण के भी रेल मंत्री साक्षी बने। अपने दौरे के दौरान रेल मंत्री ने पुल को इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना बताया। उन्होंने कहा कि रेल के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों को कश्मीर घाटी के साथ जोड़ने में पुल अहम भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Chenab Rail Bridge - फोटो : ANI
रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। वर्ष 2014 से इसे बनाने के लिए बजट को छह गुणा बढ़ाया गया है। आने वाले वर्ष में रेल के जरिये घाटी को जम्मू के साथ जोड़ा जाएगा। इसका लाभ प्रदेश में आने वाले सैलानियों को होगा। इस पर रेल यात्रा काफी सुरक्षित व सुगम होगी। सैलानी अन्य स्थानों की खूबसूरती को भी निहार सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री ने चिनाब ब्रिज पर भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
Chenab Rail Bridge - फोटो : सोशल मीडिया
पुल के निरीक्षण दौरान उन्होंने अधिकारियों साथ बात भी की। पुल की ऊंचाई दरिया चिनाब से कुल 359 मीटर है, जोकि एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा है। पुल की कुल लंबाई 1.3 किलोमीटर है, जिस पर से ट्रेन गुजरेगी।

4 of 5
रियासी चिनाब रेल पुल - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों के अनुसार, पुल का निर्माण सभी प्रकार की भौगोलिक और तकनीकी परिस्थितियों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है। इस पर चलने वाली तेज हवाएं भी असर नहीं करेगी। वहीं अत्याधिक तापमान और भूकंप से भी इस पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Reasi Railway Bridge - फोटो : एजेंसी
उधमपुर श्रीनगर बारामुला रेल लिंक कुल 272 किलोमीटर है। कटड़ा से बनिहाल की दूरी 111 किलोमीटर है। पुल को बनाने का काम वर्ष 2004 में शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें