फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, अनंतनाग से सामने आई ऐसी तस्वीर जिसने सबका ध्यान खींचा

Wed, 22 Mar 2023 07:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में भी मंगलवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लगभग 40 सेकेंड तक धरती डोलती रही। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
Earthquake in Anantnag - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में भी मंगलवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लगभग 40 सेकेंड तक धरती डोलती रही। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया। आनन-फानन में लोग जिस स्थिति में थे उसी स्थिति में घर तथा दफ्तर से बाहर निकल आए। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं मिली है। हालांकि, कई इलाकों में बिजली तथा दूरसंचार सेवाओं के प्रभावित होने की खबर है।

उधर, भूंकप के दौरान अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के उपजिला अस्पताल में ऑपरेशन जारी रहा। डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की टीम ने ऐसे समय में भी संतुलन नहीं खोया और वे सर्जरी में व्यस्त रहे। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो को सीएमओ अनंतनाग की तरफ से ट्वविटर पर शेयर किया गया है। इसके लिए उन्होंने सर्जरी टीम का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
भूकंप के बीच भी ऑपरेशन करने वाली मेडिकल टीम - फोटो : ANI



जम्मू के साथ ही कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी व पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी झटके महसूस किए गए। बुधवार से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर कटड़ा में देशभर से यात्री पहुंचे हुए हैं। भूकंप आते ही विभिन्न होटलों से श्रद्धालु बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Earthquake in Reasi - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के फ्लाय मंडाल इलाके में घर से बाहर निकले लोग भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते देखे गए। जीएमसी जम्मू में मरीज तथा तीमारदार अस्पताल परिसर में ही रहे। लगभग 15-20 मिनट बाद लोग घरों में लौटे। इस बीच लोग मोबाइल से एक दूसरे का कुशलक्षेम लेते भी दिखे।

ये भी पढ़ें-  Pink Bus in Jammu: महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी चलाने की तैयारी, हकीकत; पहले से चल रही महिला बस है बंद

4 of 5
Earthquake in jammu - फोटो : अमर उजाला
फर्जी सूचनाएं भी हुईं प्रसारित

सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं भी प्रसारित होने लगीं। इसमें बताया गया कि करनाह में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, डीसी कुपवाड़ा ने कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा चित्र तुर्किए का है और पुराना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस घड़ी में अफवाहें न फैलाएं ताकि किसी प्रकार का दहशत का माहौल न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Earthquake in jammu - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फायजाबाद रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हर जगह अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

ये भी पढ़ें- Navratri 2023: मां वैष्णो देवी भवन 42 ट्रक फल-फूलों से सजा, अटका आरती में अब 500 भक्त होंगे शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें