उधमपुर जिले के पंचैरी तहसील के दंदोता गांव में रहने वाला सोहन सिंह कुछ सप्ताह के बाद जिस घर से सेहरा बांध कर शादी करने के लिए निकलने वाला था, उसी घर से रविवार को उसकी अर्थी निकली। जो परिवार उसको दूल्हा बनाने की तैयारियों में जुटा था। आज उसने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सोहन सिंह का भी शव सुबह करीब नौ बजे दंदोता गांव में पहुंच गया था। शव के पहुंचते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
2 of 7
उधमपुर में हुआ मृतकों का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
गांववासियों ने मुश्किल से परिवार को संभाला और उसे अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर गए, जहां सभी ने नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार किया। इसी तरह से सतपाल का पंचैरी तहसील के बदोता में और रमेश का मोंगरी तहसील के लाली गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 7
उधमपुर में अंतिम संस्कार के दौरान परिजन
- फोटो : संवाद
हर कोई मृतकों के परिवार को सांत्वना दे रहा था। कोल्ड स्टोर के मालिक की ओर से प्रत्येक परिवार को दो-दो लाख की राशि दी गई थी। इस राशि के चेक तहसीलदार प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिवार के सदस्यों को दिए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से 11-11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई है।
4 of 7
meerut news
- फोटो : amar ujala
बलवंत कुमार का दोपहर के समय हुआ अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोल्ड स्टोरेज हादसे में मारे गए बलवंत कुमार का रविवार दोपहर को जोफड़ गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी और बेटियों ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी और दोपहर करीब ढाई बजे शव का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक की पत्नी को रेडक्राॅस सोसाइटी की तरफ से 11 हजार रुपये की नकद राशि और कोल्ड स्टोर के मालिक की तरफ से भेजा गया दो लाख का चेक दिया गया। अंतिम विदाई देने को आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 7
घायलों का हाल जानने पहुंचे मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मेरठ में धमाका होने पर कोल्ड स्टोर का लिंटर गिर गया था और अंदर काम कर रहे सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक रामनगर तहसील के जोफड़ इलाके का रहने वाला था। रविवार सुबह करीब छह बजे सभी शव उधमपुर पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे बलवंत कुमार का शव घर पहुंचा। शव को देखते ही पत्नी और तीनों बेटियां अपनी सुध खो बैठीं। इनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब डेढ़ बजे बलवंत के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। तीनों बच्चों ने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। दोपहर करीब ढाई बजे हादसे में घायल हुए भाई सुदेश कुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। वहीं रामनगर प्रशासन के नायब तहसीलदार गुलशन आमीन ने बताया कि स्टोर की मालिक की तरफ से दिए गए दो लाख रुपये का शव मृतक की पत्नी सुनीता देवी को दिया गया और रेडक्राॅस सोसाइटी की तरफ से 11 हजार रुपये की नकद राशि दी गई है।
छह मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई
शुक्रवार को मेरठ में धमाका होने पर कोल्ड स्टोर का लिंटर गिर गय था और अंदर काम कर रहे उधमपुर के सात मजदूरों की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब छह बजे सभी शव उधमपुर पहुंचे। सभी का दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोककर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार में प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। कोल्ड स्टोर के मालिक की तरफ से सभी मृतकों के परिवारों को दो-दाे लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा रेडक्राॅस सोसाइटी की तरफ से सभी को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि दी गई है।