वीडीजी सदस्य
- फोटो : एजेंसी
कठुआ के ढग्गर और किंडली में सर्च ऑपरेशन
बसंतगढ़ के आतंकियों की कठुआ के ढग्गर में होने की सूचना पर सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस पूरे मामले पर कोई भी जानकारी देने से इन्कार किया है।
सूत्रों के मुताबिक बनी के ढग्गर के गांव रिंड के निवासी ने वहां हथियारबंद लोगों को देखा। सूचना के बाद जम्मू और बसोहली से पहुंचे सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह तड़के उपमंडल के दूरदराज इलाके ढग्गर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
इस दौरान, कठुआ पुलिस और एसओजी की ओर से बिलावर के ब्लॉक लोहाई मल्हार गांव किंडली में पुलिस के आला अधिकारियों ने दौरा किया। इनमें डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज सुनील गुप्ता, एडीजीपी आनंद जैन और एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल भी मौजूद रहे।
पुलिस ने थाना मल्हार के अधीन आते इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। बताया जा रहा है कि शाम 6:20 पर सर्च ऑपरेशन खत्म किया गया। इस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। हालांकि, सेना की ओर बनी के ढग्गर में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी था।