उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन से गुरुवार को सुरक्षा बलों ने हिजबुल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
2 of 5
kashmir
- फोटो : ANI
उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस और सेना की वर्दी भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir
- फोटो : ANI
इससे सुरक्षा बलों की आड़ में लोगों को आतंकित करने के आतंकी संगठनों की साजिश का पर्दाफाश करने में भी सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है।
4 of 5
kashmir
- फोटो : ANI
पट्टन के वुसुनखुई में आतंकियों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर सेना तथा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सुबह शुरू हुए अभियान में दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पकड़े गए आतंकियों की शिनाख्त शौकत अहमद गनेई और परवेज अहमद मीर के रूप में हुई है। दोनों पट्टन के अंदारगम गांव के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से दो एके-47 रायफल, दो ग्रेनेड लांचर तथा अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई।