नगरोटा आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के नेटवर्क में श्रीनगर से जुड़े रूट पर चलने वाले ट्रक एक बड़ी कड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं। आतंकियों की घुसपैठ से लेकर इन्हें ठिकानों तक पहुंचाने का सौदा होता है। पूछताछ में आतंकियों के ओजीडब्ल्यू ट्रक चालक और सहचालक ने बताया है कि उन्हें सामान्य आतंकी के 70 हजार जबकि बड़े आतंकी को पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये मिलते हैं। बन टोल प्लाजा ही नहीं, इससे पूर्व में पकड़े व मारे गए आतंकियों के मामले में भी इसका खुलासा हुआ है।