फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: एलओसी पर जवानों ने ग्रामीण के साथ जमकर खेली होली

Wed, 23 Mar 2016 11:33 AM IST
मुनीष कुमार, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Amar Ujala
भारत पाक नियंत्रण रेखा पर सेना ने पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग  शामिल हुए। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Amar Ujala
एक-दूसरे को गुलाल लगाने के साथ ही सेना के अधिकारी, जवान और ग्रामीण जमकर नाचे। सेना के इस आयोजन की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Amar Ujala
नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की 12जाट रेजीमेंट ने चक्का दा बाग स्थित गांव अजोट के हाई स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। 

4 of 7
- फोटो : Amar Ujala
इसमें क्षेत्र के हिंदू, सिख एवं मुसलिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। 12जाट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल आरजे राने की अगुवाई में यह समारोह आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Amar Ujala
सर्वप्रथम सभी लोगों और सेना के अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Amar Ujala
इसके सभी लोग ढोल की थाप पर नाचते झूमते रहे। सरपंच खान मोहम्मद, फजल चौधरी, जगबीर सिंह, प्रदीप खन्ना, केके कपूर और पद्मश्री शंभूनाथ खजूरिया ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास यह पहला अवसर है जब सेना द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया है। कमांडिंग अधिकारी ने सभी को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Amar Ujala
अपने पर‌िवारों से दूर जवानों ने गांव के लोगों के साथ होली का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें