फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में लहराया तिरंगा, तस्वीरें

Wed, 23 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
वायुसेना - फोटो : PTI
नीले आसमान में लहराते तिरंगे। तालियों की गड़गड़ाहट। उत्साह और रोमांच। मौका था भारतीय वायुसेना के एडवेंचर स्पोर्ट्स मेले का। वायुसेना की आकाश गंगा डाइविंग टीम ने जांबाजों ने आकाश में करतब दिखाकर सबको हैरत में डाल दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
हवा में गोते लगाते इन दृश्यों को देखकर दर्शकों के साथ पशु पक्षी भी हैरान थे। एक के बाद एक 11 सदस्यों का दल हजारों फीट की ऊंचाई से पैराशूट से सीधे एमए स्टेडियम जम्मू के बीचोंबीच उतरा। मेले से युवाओं को वायुसेना में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
मेले में एयरफोर्स आकाश गंगा डाइविंग टीम की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। एक समय दल के सदस्य आसमान में दिखाई तक नहीं दे रहे थे लेकिन कुछ ही मिनटों में वह हजारों फीट की ऊंचाई से तिरंगों और वायुसेना के ध्वज के साथ सुरक्षित स्टेडियम में उतर गए। 

4 of 8
वायुसेना - फोटो : Amar ujala
इसके बाद स्टेडियम के ऊपर आसमान में तीन रिमोर्ट कंट्रोल से छोटे जहाज उड़ाए गए। एयर वारियर ड्रिल टीम ने सिक्रनाइज हथियारों से प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

5 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
जिसमें वायुसेना विशेष बल (गार्ड) के कमांडो ने दिखाया कि किस तरह दुश्मन को बिना हथियारों के चित किया जाता है। इसमें चाकू, राइफिल, रिवाल्वर आदि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन

6 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना की आकाश गंगा डाइविंग टीम ने देश के साथ विदेशों में भी भारत का तिरंगा लहराया है। हजारों फीट की ऊंचाई से हवा को चीरते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाना टीम के जांबाजों के जोश को दर्शाता है। 
विज्ञापन

7 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
आकाश गंगा भारतीय वायुसेना के अलावा एनएसजी सहित अन्य दूसरे सुरक्षाबलों के कमांडों को विशेष प्रशिक्षण देती है। जम्मू के एडवेंचर स्पोर्ट्स मेले में टीम का नेतृत्व करने वाले विंग कमांडर एके यादव और बी सिंह संबयाल ने बताया कि टीम के पास 125 सदस्य हैं, जो देश विदेश में एक समय पर अपनी प्रस्तुतियां दे सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
जब टीम का एक जांबाज हजारों फीट हवा को चीरता हुआ जमीन की ओर आता है तो उसकी गति 176 फीट प्रति सेकेंड रहती है, जो उनके हौसलों और जांबाजी को दर्शाता है।  इसी टीम के सदस्यों के नाम हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट में एयर डाइव लगाने का कीर्तिमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें