फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: वायुसेना के हेलीकाप्टरों की मदद से त्रिकुटा पहाड़ियों की आग पर पाया गया काबू, तस्वीरें

Wed, 18 May 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
1 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
त्रिकुटा की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग पर बुधवार शाम तक लगभग नियंत्रण पा लिया गया। कटड़ा हैलीपैड सहित भवन मार्ग पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। 
आग बुझाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर सहित 300 से अधिक कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, भवन मार्ग के दूरदराज क्षेत्रों में देर शाम को भी हलकी लपटें उठती देखी गईं।
विज्ञापन

2 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ियों पर आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए श्राइन बोर्ड, सीआरपीएफ और वन विभाग के कर्मचारी जुट गए थे। हवा का रुख भवन मार्ग की ओर था। इससे यात्रा मार्ग के प्रभावित होने की आशंका थी। बुधवार को तड़के से ही वायुसेना के हेलीकाप्टर लगा दिए गए। 
विज्ञापन

3 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
हेलीकाप्टरों द्वारा सलाल झील से पानी लाकर आग वाले क्षेत्रों में लगातार छिड़काव किया जाता हरा। इन दोनों हेलीकाप्टरों द्वारा करीब दस बार ऐसा किया गया।

4 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
दावानल को काबू में करने के लिए कर्मचारियों ने फायर बीटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जो काफी कारगर साबित हुई। विशेषज्ञों के अनुसार आगजनी वाला क्षेत्र मानवीय पहुंच का नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
इसके कारण काउंटर फायर प्रक्रिया का इस्तेमाल संभव नहीं था, नहीं तो आग को जल्दी नियंत्रित किया जा सकता था। आगजनी वाला क्षेत्र भवन मार्ग से काफी दूर था। 
विज्ञापन

6 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
इससे माता वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, मंगलवार की शाम को एहतियातन कटड़ा हैलीपैड से हेलीकाप्टरों को ककरयाल विश्वविद्यालय में शिफ्ट जरूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
katra - फोटो : Amar Ujala
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्राइन बोर्ड के आग्रह पर वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकाप्टरों से आग की चपेट वाले क्षेत्र में 10 बार पानी का छिड़काव किया गया। लगभग 20 हजार लीटर पानी सलाल झील से लाकर आग बुझाने के लिए फेंका गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें