फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नरवाल में पकड़े गए दोनों आतंकी, ये रहे सबूत

Sun, 27 Dec 2020 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
security forces - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के नरवाल में शुक्रवार को हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बरामद हथियार - फोटो : amar ujala
उनका मेडिकल भी करवाया गया है। दोनों से भारी मात्रा में हथियार बरामद होने पर उनका किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहलुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब रिमांड के दौरान हर बात पर पूछताछ की जाएगी और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू और कश्मीर पुलिस
दोनों आतंकियों से एके 47 राइफल, एक पिस्टल, दो एके मैगजीन, एके राइफल की 60 और पिस्टल की 15 गोलियां बरामद की गई हैं। आखिर ये अपने साथ इतना सारा हथियारों का जखीरा लेकर कहां जा रहे थे, ये एक बड़ा सवाल है। उधर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 
 

4 of 6
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
टीआरएफ के हैं दोनों आतंकी, पुलिस ने नाकाम की साजिश
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों कश्मीरी युवक द रजिस्टेंट फ्रेंट (टीआरएफ) के साथ जुड़े हैं। पलिस की ओर से इन पर जम्मू पहुंचने से पहले से ही नजर रखी गई थी। इनके द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जाना था, लेकिन पुलिस और एसओजी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
आतंकियों को घेरते सुरक्षाबल के जवान - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए दोनों आतंकियों के पैतृक गांव से भी पुलिस ने डिटेल मांगी है। पुलिस पुछताछ कर रही है कि ये हथियारों को कहां ले जा रहे थे और इनका क्या मकसद था। किस जगह पर विस्फोट और हमले किए जानेेे थे। इस पर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रेनेड हमले के बाद घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
पुलिस को पहले ही मिल गई थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में भारी मात्रा में गोला बारूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने नरवाल बायपास पर विशेष नाका लगाकर वाहनों ने तलाशी शुरू की। जैसे ही कार चालक को तलाशी के लिए रोका गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाया। दोनों को बाहर निकालकर तलाशी ली तो हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें