प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : बासित जरगर
कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज प्रदेश के सभी लोगों को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए यह कदम उठाता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों को मेरी ओर से बधाई। मेरी इच्छा थी कि इस योजना का शुभारंभ अटल जी की जयंती के अवसर पर हो, पर कुछ व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो सका। अटल जी प्रदेश के लिए कश्मीरियत जम्हूरियत इंसानियत का हमें सदैव दिशा निर्देश देते रहे।