फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णों देवी मंदिर की यात्रा के लिए ये है सही समय, जाना हो तो इन ट्रेनों में कराएं रिजर्वेशन

Tue, 20 Jun 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : File Photo
बारिश के मौसम से कुछ हफ्तों पहले जम्मू और आसपास के इलाकों में खुशनुमा मौसम होने के साथ माता वैष्णों देवी के भक्तों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसे में खूबसूरत मौसम में अगर आप माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आना चाहें तो आगे की स्लाइड्स में देखें कौन सी ट्रेन है आपके स्टेशन से सबसे उपयुक्त। 
विज्ञापन

2 of 9
Demo Pic - फोटो : File Photo
आने वाली स्लाइड्स में जानें दिल्ली समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों से कौन सी हैं मुख्य ट्रेनें
विज्ञापन

3 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
जून के अंतिम हफ्ते से लेकर जुलाई के बीच तक के इस समय को माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए होनी वाली यात्रा के लिए उपयुक्त माना जाता है। 

4 of 9
वैष्णों देवी के दर्शन - फोटो : file photo
अगर आप आने वाले वक्त में माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आने के इच्छुक हों तो अपने निकटतम स्टेशनों से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
NEW DELHI RAILWAY STATION
दिल्ली से आने वाले तमाम यात्रियों को उत्तर संपर्क क्रांति, जम्मू राजधानी और श्री शक्ति एक्सप्रेस में रिजर्वेशन मिल सकते हैं। इसके साथ ही सराय रोहिल्ला स्टेशन से दूरंतो एक्सप्रेस और पुरानी दिल्ली से जम्मू मेल ट्रेनों के विकल्प भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : file photo
मुंबई से आने वाले लोग स्वराज एक्सप्रेस, बांद्रा जम्मूतवी एसी एक्सप्रेस और विवेक एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं। इन ट्रेनों का रूट मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रास्ते जम्मू आने को निर्धारित है ऐसे में इसका लाभ यूपी और एमपी के लोगों को हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
वाराणसी - फोटो : FILE PHOTO
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से आने वाले लोगों के लिए वाराणसी से बेगमपुरा एक्सप्रेस और हिमगिरि एक्सप्रेस की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही अर्चना और जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी रिजर्वेशन करा सकते हैं। 

8 of 9
Demo Pic - फोटो : file photo
बिहार से जम्मूतवी के लिए आने वाले लोगों के लिए अर्चना और हिमगिरि एक्सप्रेस में पटना स्टेशन से रिजर्वेशन मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : file photo
उत्तराखंड के लोगों के लिए जम्मू तक की यात्रा के लिए हेमकुंड एक्सप्रेस और हावड़ा जम्मूतवी एक्सप्रेस का विकल्प मौजूद है। हालांकि सहारनपुर और मेरठ के रास्ते भी यात्रा के लिए तमाम ट्रेनों के विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें