कश्मीर में भारी बर्फबारी का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फ से विभिन्न आकृतियां बना रहे हैं। कोई स्नो मैन बनाता है तो कोई गुड़िया। कुल मिलाकर सैलानियों को बर्फबारी में मस्ती का खूब मौका मिल रहा है, देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
कुछ लोगों ने पांडा, भालू, मुर्गी, डाल्फिन आदि जानवरों की आकृतियां भी बनाई हैं। डल झील के किनारों पर स्नो मैन और बर्फ से बने शिकारे आदि आकृतियां दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
स्थानीय निवासी इज्तिबा शफी ने बताया कि इस बर्फबारी में उन्होंने अपने बेटे ज्यान और जाएना के साथ मिलकर इग्नू बनाया।
4 of 6
KASHMIR
- फोटो : Amar Ujala
हम अक्सर यह सोचते हैं कि बच्चों को अंदर ही रखो, नहीं तो उन्हें ठंड लग जाएगी, लेकिन असलियत इसके उलट भी है। उन्होंने बच्चों के साथ बर्फ में खूब मस्ती की। बच्चों को भी खूब आनंद आया।
विज्ञापन
5 of 6
snowfall
- फोटो : AMAR UJALA
मोहम्मद शफी के अनुसार उन्होंने बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर स्नो मैन बनाया। बर्फबारी में इससे अधिक आनंद लेने का और कोई तरीका नहीं है। एक तो टाइम पास हो जाता है, साथ ही कला भी निखरती है।
गौरतलब है कि हाल ही में शिक्षा विभाग ने भी स्नो स्कल्पचर फोटोग्राफी कांटेस्ट की घोषणा की है। इसमें बच्चों द्वारा बर्फ से बनी आकृतियों की फोटो मांगी हैं। विजेता को एक लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे।