फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism in Kashmir: चार महीने में 10 लाख सैलानियों ने देखा धरती का स्वर्ग, विदेशी पर्यटकों की संख्या 61% बढ़ी

Sun, 05 May 2024 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

निदेशक पर्यटन कश्मीर राजा याकूब ने खुलासा किया कि इस साल के पहले चार महीनों में लगभग 10 लाख पर्यटकों ने कश्मीर घाटी का दौरा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। निदेशक पर्यटन कश्मीर राजा याकूब ने खुलासा किया कि इस साल के पहले चार महीनों में लगभग 10 लाख पर्यटकों ने कश्मीर घाटी का दौरा किया है।

रेडिसन कलेक्शन होटल में फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) द्वारा आयोजित हितधारकों की बैठक को संबोधित करते हुए याकूब ने कहा कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 61 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारी ने कहा कि कश्मीर पहले से ही एक ब्रांडेड और आकर्षक गंतव्य है। हमें यहां और अधिक प्रचार की जरूरत है। हाई-प्रोफाइल कॉन्क्लेव में कई निवेशकों ने भाग लिया, जिससे यह मजबूत संदेश जाएगा कि कश्मीर निवेश और पर्यटन के लिए खुला है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर की समृद्ध विरासत, शिल्प, संस्कृति और विश्व स्तरीय व्यंजनों पर प्रकाश डालते हुए, याक़ूब ने कहा, 'लोगों को यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कॉन्क्लेव का उद्देश्य पर्यटन को उसके सभी पहलुओं में बढ़ावा देना है।' उच्च हवाई किराए के मुद्दे को लेकर निदेशक ने बताया कि इस मामले को उच्चतम स्तर पर उठाया गया है और अधिकारियों को जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग देश भर से हितधारकों को आमंत्रित करके एक पर्यटन विकास सम्मेलन आयोजित करेगा। विदेशी पर्यटकों के आगमन को प्रोत्साहित करने के लिए राजदूतों की बैठक आयोजित करने की भी योजनाएं चल रही हैं।

4 of 5
श्रीनगर में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
याकूब ने कहा, पर्यटन अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। जी20 कार्यक्रमों की सफल मेजबानी का विदेशी पर्यटन आगमन पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। निदेशक ने बताया कि सरकार ने सभी उपायुक्तों को पर्यटन क्षेत्र में उच्च स्तरीय संपत्तियों की स्थापना के लिए भूमि की पहचान करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा, नई केबल कार परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलमर्ग में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
याक़ूब ने पर्यटन व्यवसायियों से आग्रह किया कि विभाग इस क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा है, और जल्द ही नए नियमों का अनावरण किया जाएगा जो निवेश को बढ़ावा देने के लिए पंजीकरण अवधि को लंबी अवधि के लिए बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें