फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं ये 10 टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी, कई के ऊपर तो 12 लाख तक का इनाम

Sun, 05 Aug 2018 03:20 PM IST
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 11
साल 2018 में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ ने बीते छह महीने में 100 आतंकी ढेर कर दिए हैं। मोस्ट वांटेड आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया। आलम यह है कि हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन में कोई कमांडर बनने को तैयार नहीं।

टॉप आतंकियों को मार गिराने का सिलसिला नए साल में भी जारी रहेगा। इसके लिए सुरक्षा बलों ने स्थानीय पुलिस की मदद से तकरीबन एक दर्जन खूंखार आतंकियों की लिस्ट तैयार की है।

गजवत उल हिंद चीफ जाकिर मूसा, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर सद्दाम पाडर, लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जीनत उल इस्लाम, हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नैकू, हिजबुल का समीर टाइगर, अल्ताफ अहमद, तौसीफ शेख, लश्कर के शौकत टाक, मोहम्मद अब्बास शेख, हिलाल अहमद जैसे आतंकी सुरक्षाबलों की टाप लिस्ट में शामिल हैं।

2019 में इनका सफाया करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की तिकड़ी मिलकर इनका सफाया करने के लिए तैयार है। जब किसी आतंकी को A++ कैटिगरी में रखा जाता है और उस पर 12 लाख रुपये का इनाम रखा जाता है तो यह माना जाता है कि उसके पास अब ज्यादा दिन की जिंदगी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 11
अल्ताफ अहमद डार
नायको का एक और करीबी अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर है और कुलगाम का ही रहने वाला भी है।
विज्ञापन

3 of 11
हिलाल अहमद
हिलाल अहमद मंछवा का रहने वाला है। हिजबुल मुजाहिदीन में ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 

 

4 of 11
मोहम्मद अब्बास शेख 
मोहम्मद अब्बास शेख उर्फ मौलवी कुलगाम के रामपुरा का रहने वाला है। हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
रियाज नैकू
रियाज नैकू हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। 30 वर्षीय नैकू ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है, जिसने बीएससी की हुई है। दक्षिण कश्मीर में नैकू सक्रिय है। जून 2012 से सक्रिय है।
विज्ञापन

6 of 11
शौकत टाक
शौकत टाक लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। 26 साल की आयु है और हायर सेकेंडरी तक पढ़ा है। अक्तूबर 2011 से सक्रिय है। अवंतीपोरा के पंजगाम का रहने वाला है। 


 
विज्ञापन

7 of 11
तौसीफ अहमद शेख 
तौसीफ अहमद शेख हिजबुल मुजाहिदीन का ए प्लस श्रेणी की आतंकी है। कुलगाम जिले के रामपुरा का रहने वाला है। 

8 of 11
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मूसा
जाकिर राशिद भट्ट उर्फ मूसा गजवत उल हिंद का चीफ है। 27 साल का मूसा ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। बी टेक की पढ़ाई की है। जुलाई 2013 से सक्रिय है। अवंतीपोरा इलाके में इसकी मौजूदगी है। 

 

9 of 11
जीनत उल इस्लाम 
जीनत उल इस्लाम लश्कर का कमांडर है। अबू इस्माइल के मारे जाने के बाद इसे कमान दी गई है। ए डबल प्लस श्रेणी का आतंकी है। आईईडी विस्फोट विशेषज्ञ है। 

 

10 of 11
समीर टाइगर
समीर भट्ट उर्फ समीर टाइगर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा है। जो पुलवामा के राजपुरा का रहने वाला है। दक्षिण कश्मीर में सक्रिय है। ए प्लस श्रेणी का आतंकी है। 

 
विज्ञापन

11 of 11
सद्दाम पाडर
सद्दाम पाडर हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर है। 2015 में हिजबुल में शामिल हुआ। बुुरहान वानी के मारे जाने के बाद जब मूसा को कमान मिली और मूसा ने हिजबुल की कमान छोड़ी तो सद्दाम को कमान मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें