फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारे गए आतंकियों के जनाजे में पहुंचा लश्कर आतंकी नवीद जट, दिया गन सैल्यूट

Sat, 04 Aug 2018 08:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
आतंकी के जनाजे में पहुंचा लश्कर कमांडर नवीद जट - फोटो : बासिद जरगर
शोपियां के मलिकगुंड में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी उमर मलिक और वकार अहमद के जनाजे में काफी संख्या में शामिल लोगों ने आजादी के हक में नारे लगाए। लश्कर कमांडर नवीद जट ने भी अपने साथियों के साथ पहुंचकर गन सैल्यूट दी। इस बीच उसने आजादी और हाफि ज सईद के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

2 of 7
मारे गए आतंकी के जनाजे में जुटे लोग - फोटो : बासिद जरगर
सूत्रों की माने तो मुठभेड़ के दौरान फ रार हुए आतंकियों में नवीद जट भी था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वह पाकिस्तान के मुल्तान का रहने वाला है और नवंबर 2012 में उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के फर्कियां इलाके से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
मारे गए आतंकी के जनाजे में पहुंचे अन्य आतंकी - फोटो : बासिद जरगर
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और पुलवामा जिलों में सक्रिय रहने के बाद 19 सितंबर 2014 को अनंतनाग के सेमपोरा बिजबिहाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे श्रीनगर की सेंट्रल जेल में रखा गया। लेकिन गत छह फ रवरी को वह अपने कुछ साथियों की मदद से श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल से उस समय भागने में कामयाब हुआ जब उसे इलाज के लिए वहां लाया गया था।

4 of 7
- फोटो : बासिद जरगर
नवीद श्रीनगर में संपादक शुजात बुखारी की हत्या समेत कई मामलों में शामिल रहा है। वह वर्ष 2014 में चुनावों के दौरान किए गए हमलों और अन्य कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के पीछे मास्टरमाइंड रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : बासिद जरगर
जनाजे के बाद भड़की हिंसा, एक की मौत
शोपियां के मलिकगुंड में आतंकियों के जनाजे के बाद हिंसा भड़क उठी। वहां तैनात सेना के जवानों पर पथराव हुआ। बताते हैं कि भीड़ में से जवानों पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलवामा के एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हुए हैं। अफवाहों पर काबू पाने के लिए शोपियां व दक्षिणी कश्मीर के कुछ अन्य इलाकों में मोबाइल इंटरनेट ठप कर दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
NAVEED JUTT - फोटो : बासिद जरगर
पथराव कर मुठभेड़ में खलल डालने की कोशिश
शोपियां में मुठभेड़ की खबर फैलते ही काफी संख्या में युवाओं ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर आपरेशन में खलल डालने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले दागने पडे़। इसके बाद भी हालत काबू नहीं हुए तो हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए। शुरुआत में एक युवक के मारे जाने की खबर मिली थी जिसे पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AATANKI - फोटो : बासिद जरगर
2010 में लश्कर में हुआ था शामिल
नवीद 2010 में लश्कर में शामिल हुआ था और दो साल की ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उसने मुजफ्फराबाद कैंप में ट्रेनिंग ली थी। अक्टूबर-नवंबर 2012 में वह कुपवाड़ा के रास्ते सात अन्य विदेशी आतंकियों के साथ रियासत में दाखिल हुआ था। नावेद तथा 22 आतंकियों का ग्रुप छह महीने से अधिक समय तक बांदीपोरा के जंगलों में मई 2013 तक ठहरा था। नवीद तथा एक अन्य आतंकी आशिक लोन को पुलवामा व शोपियां के इलाके में भेजा गया था। इस दौरान उन्हें मोबाइल फोन, सिम कार्ड देने के साथ ही स्काईपे के इस्तेमाल की जानकारी दी गई थी। नावेद को पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिलते थे और वह लगातार अबु सज्जाद व अबु हंजाला के संपर्क में रहता था।
 
कई हमलों में शामिल रहा है आतंकी 
नवीद घाटी में कई हमलों में शामिल रहा है। हैदरपोरा में सेना पर हमला, श्रीनगर के बाहरी इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित सिल्वर स्टार होटल में हमले के साथ ही दक्षिणी कश्मीर में पुलिस व सीआरपीएफ कैंप पर तीन हमले में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार वह कंपास, जीपीएस, वायरलेस सेट तथा मोबाइल फोन के मामले में काफी प्रशिक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें