जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार तेज होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 359 नए संक्रमित मामले मिले, जो दिसंबर 2020 के बाद एक ही दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित सामने हैं। इसमें 266 संक्रमित कश्मीर संभाग से हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2293 तक पहुंच गया है। इस बीच कश्मीर में एक और संक्रमित की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 1990 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के सभी बीस जिले कोविड संक्रमण की चपेट में हैं।
जम्मू संभाग में जिला जम्मू में कोविड संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। यहां 59 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 7 यात्री हैं। जिले में अब तक 381 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। जीएमसी जम्मू में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 175 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं