फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बरपाने लगी कोरोना की दूसरी लहर: जम्मू-कश्मीर में 41 दिनों में पांच गुना बढ़ गए सक्रिय मामले

Sun, 04 Apr 2021 03:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपाने लगी है। 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 700 थी, जो तीन अप्रैल को 3574 पर पहुंच गई है। केवल 41 दिनों में ही सक्रिय मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 25 हजार 783 थी। सक्रिय मामले केवल 700 ही रह गए थे। कोरोना की वजह से 1954 मरीजों की जान गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
29 मार्च 2021 तक सक्रिय मामले भारी उछाल के साथ 2110 पर पहुंच गए थे। कुल मामले 130228 थे और 1989 मरीजों की जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीन अप्रैल 2021 को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 1 लाख 32 हजार 439 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 3574हो गए हैं। पिछले 41 दिनों में ही जम्मू-कश्मीर में 6656 नए मामले आए हैं।

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन के अलावा वेंटिलेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जरूरतों को पूरा कर रहा है और सरकार की तरफ से भी पूरी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें