फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकबूल भट की बरसी पर घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, आज कुछ ऐसा है हाल-ए-कश्मीर

Tue, 11 Feb 2020 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
जेकेएलएफ नेता मकबूल भट की बरसी पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने आज घाटी में ट्रेन सेवा बंद रखने का फैसला किया है। घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर धारा 144 लागू की गई है। वहीं मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद है। ट्रेन सेवा बंद होने पर रेल प्रवक्ता ने कहा कि बनिहाल से बारामुला तक ट्रेनें नहीं चलेंगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
इसके साथ ही घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। मायसूमा व डाउनटाउन में धारा 144 लागू है। गत नौ फरवरी को अफजल गुरु की बरसी पर घाटी में 12 घंटे से अधिक समय तक 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। आज भी मोबाइल इंटरनेट बंद की गई है।
विज्ञापन

3 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
वहीं सुरक्षाबलों ने नगरोटा में हुए आतंकी हमले के मामले में जैश-ए-मोहम्मद के एक और नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया है। कश्मीर के तीन स्थानों पर छापेमारी कर तीन ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) दबोचे गए हैं। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य हैंडलर समीर डार ने डेढ़ महीने पहले जैश के तीन आतंकी इन्हीं ओजीडब्ल्यू के हवाले किए थे।

4 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
रविवार देर रात डार की निशानदेही पर पकड़े गए ओजीडब्ल्यू में बड़गाम के सोहेल लोन, पुलवामा के शोएब मंजूर और याहूर अहमद खान शामिल हैं। सोमवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन्हें सात दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन

5 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
नगरोटा में मारे गए आतंकियों को कश्मीर ले जाने वाले डार ने बताया था कि दिसंबर, 2019 में उसने अपने ट्रक में जैश के तीन आतंकियों को सांबा के मानसर-धार रोड से लेकर सीधे पुलवामा पहुंचाया था। आतंकी कहां रह रहे हैं, इस बारे में पूछताछ हो रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार, कश्मीर के पुलवामा, बड़गाम और अन्य क्षेत्रों में नगरोटा हमले के मामले में जल्द ही और छापे मारे जाएंगे। दरअसल, जैश का पुलवामा जिले में सबसे बड़ा नेटवर्क है। संगठन में कश्मीर में सबसे अधिक आतंकी और उनके मददगार इसी जिले से हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर
सांबा का चक दियाला क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी को कोई अधिकृत तौर पर भले ही नहीं मान रहा है लेकिन समीर ने दो खुलासे किए थे कि दिसंबर, 2019 में वह इसी जगह से तीन जैश आतंकियों को लेकर कश्मीर गया। 31 जनवरी को वह दोबारा आतंकी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें