shopian 3 spo murder
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू कश्मीर के शोपियां से शुक्रवार सुबह जिन 3 पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने अगवा किया था उनकी हत्या कर दी है, वहीं एक एसपीओ के भाई को रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिन पुलिसवालों का अपहरण हुआ है उनमें 3 एसपीओ यानी स्पेशल पुलिस अफसर थे और एक एसपीओ का भाई है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस जनता के लिए काम करती है, किसी को चोट पहुंचाने के लिए नहीं। इनके बारें में अफवाह नहीं फैलाई जानी चाहिए। अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो हम इसमें देखेंगे। हमारे एसपीओ अपना कर्तव्य बहुत अच्छा कर रहे हैं। वे एक हैं हमारी सुरक्षा बलों का महत्वपूर्ण हिस्सा।