फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को मारने के पीछे लश्कर, पुलिस ने बरामद की वो कार जिसमें सवार होकर आए थे आतंकी

Fri, 30 Oct 2020 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
1 of 5
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को एक कार बरामद की जिसे वही कार बताया जा रहा है जो तीन भाजपा नेताओं की हत्या में प्रयोग हुई थी। इस हमले के बारे में आज जम्मू-कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : एएनआई
पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि यह आतंकी हमला पूर्वनियोजित और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा अंजाम दिया प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि इस घटना में स्थानीय आतंकी निसार अहमद खांडे, अब्बास शेख व एक विदेशी आतंकी के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : एएनआई
कैसे दिया वारदात को अंजाम
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि तीन आतंकी ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे। यह कार स्थानीय निवासी अल्ताफ की है। तीनों आतंकी कार से उतरे भाजपा नेताओं की कार रुकवाई और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में फिदा हुसैन, उमर राशिद बेग और उमर रमजान हजम मारे गए। ऑल्टो कार अच्छाबल पुलिस पोस्ट के पास तेलवानी गांव से बरामद की गई है। 

4 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला
जब आईजीपी से पूछा गया कि भाजपा कार्यकर्ता यहां क्या कर रहे थे तब उन्होंने बताया कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि ये तीनों नेता अपने घर से इतनी दूर यहां क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 157 भाजपा नेताओं को पीएसओ और 30 गार्ड दिए गए हैं। आगे और भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी ने कहा कि यह आतंकी हमला पाकिस्तान प्रायोजित था और इसे सीमा पार के आतंकियों की शह पर किया गया था। हमलावरों को पकड़ने के लिए सात-आठ जगह खोजी अभियान चलाया जा रहा है, आशा है कि हम जल्द उन्हें पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें