जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन इलाके में सोमवार को एक लोड ट्रेलर खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। इससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बटोत थाना अंतर्गत नासिरी के पास सुबह लगभग दस बजे हुई।
विज्ञापन
PIX: दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरा लोहे से भरा ट्रक
2 of 6
मृतकों में स्टेट बैंक आफ इंडिया के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (रिटायर्ड) और उनकी दो सालियां शामिल हैं। क्रेन से ट्रेलर को हटाकर उसमें दबे शवों को बाहर निकाला गया। बटोत के शेर-ए-कश्मीर इमरजेंसी हास्पिटल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
PIX: दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरा लोहे से भरा ट्रक
3 of 6
घटना के बाद ट्रेलर का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर सुबह जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। हाईवे पर एकतरफा ट्रैफिक चल रहा था।
PIX: दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरा लोहे से भरा ट्रक
4 of 6
नासिरी के पास ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर जा गिरा। ट्रेलर पर भारी लोहा लदा होने के कारण कार बुरी तरह पिचक गई। आसपास के लोगों ने कार से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर के नीचे कार दबी होने के कारण वे असफल रहे।
विज्ञापन
PIX: दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरा लोहे से भरा ट्रक
5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रेलर को उठवाया। उसके बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में एसबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (रिटायर्ड) सुखदेव सिंह (58, निवासी अनंतनाग), महिंदर कौर (49) और पुष्पिंदर कौर (50, दोनों निवासी दशमेश नगर, डिगियाना, जम्मू) शामिल हैं।
PIX: दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरा लोहे से भरा ट्रक
6 of 6
इस दौरान लगभग एक घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर बटोत हास्पिटल पहुंचे मृतकों के परिवार वालों को शव सौंप दिए गए। घटना के बाद से मृतकों के घर में मातम का माहौल है।