फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

विज्ञापन
1 of 7
गांधीनगर थाना के अंतर्गत डिग्याना में शनिवार रात एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

2 of 7
घटना के वक्त महिला का पति कुलदीप पांडे घर से बाहर था। वह शनिवार को सुबह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। घटना के बाद कमरे में फैले धुएं को देखकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और मृतक महिला के पति को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

3 of 7
मूल रूप से गोरखपुर, माधोपुर के रहने वाले तीनों डिग्याना में एक किराए के कमरे में रहते थे। कमरे का साइज काफी कम होने के कारण आग लगने के बाद धुआं फैल गया। कमरे में अंधेरा इतना फैल गया कि महिला कमरे के दरवाजे तक भी नहीं पहुंच पाई। इसकी वजह से मौत हो गई।

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

4 of 7
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौके से एफएसएल की टीम ने जरूरी सबूत भी जांच के लिए उठाए। मृतकों में निर्मल पांडे (24) सोनाक्षी (7 महीने) और मीनाक्षी (2 साल) शामिल है।
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

5 of 7
मौके पर मिले सुराग और कमरे की हालत देखकर यही बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद तीनों की मौत दम घुटने से हुई। एसएचओ गांधीनगर परमजीत सिंह का कहना है कि रात को कमरे में मोमबत्ती या फिर दीये से आग लगी होगी इसके बाद बिस्तर को आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे में काफी धुआं फैल गया।
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

6 of 7
कमरे को देखकर लगता है कि महिला ने बेड के नीचे रखी पानी की बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की होगी, लेकिन धुआं इतना अधिक रहा होगा कि जब तक वे कमरे से बाहर निकलते, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: बेटियों संग सोई थी मां, दम घुटने से तीनों की मौत

7 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें