घर में बना लिया संग्रहालय
सुरेश के अनुसार उनके पास ऐसी नायाब चीजों का एक बड़ा खजाना है। इसे उन्होंने अपने पंजतीर्थी जम्मू स्थित घर में बनाए संग्रहालय में सजा रखा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इन कुरानों को जम्मू से बाहर प्रदर्शनी में रखा गया हो। उनके पास मौजूद खजाने में बसोहली स्कूल की रागमाला की पेंटिंग सीरीज, मां रागिनी की सीरीज, कांगड़ा स्कूल की गुरु नानक देव की साखियों की 2 सीरीज (करीब 200 पेंटिंग), 350 के करीब मिक्स मिनिएचर, 5000 के करीब मेन्युस्क्र्तिप्ट्स (संस्कृत, शारदा, फारसी) आदि जैसी चीजें मौजूद हैं।