शोपियां आतंकी हमले में शहीद हुए लांस नायक गुलाम मोहिउद्दीन राथर के जनाजे में उमड़ी हजाराें की भीड़ ने साथी जवानाें को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
घाटी के माहौल में सेना के शहीद के लिए इतनी बड़ी तादाद में लोगाें के उमड़ने का यह वाकया विरला था। तिरंगे में लिपटा राथर का पार्थिव शरीर जैसे ही दक्षिणी कश्मीर के मारहामा बिजबिहाड़ा पहुंचा, उसे करीब जाकर देखने और छूने भर के लिए तांता लग गया।
विज्ञापन
3 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
विलाप में डूबी शहीद की पत्नी शाहजादा अख्तर समेत परिवार के अन्य सदस्य रुंधे गले से सदमे में थे, लेकिन आस पड़ोस के लोगों का सैलाब देखकर पार्थिव शरीर लेकर आए सैन्य जवान अवाक रह गए। स्थानीय लोगाें के जेहन में शहीद के बेटे आहिल की पिछले महीने ही मनाई गई सालगिरह की यादें ताजा हो रही थीं।
4 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
इससे पूर्व श्रीनगर स्थित चिनार कोर मुख्यालय में सेना प्रमुख बिपिन रावत की अध्यक्षता में दो अन्य शहीदाें के साथ राथर को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
सेना के हेलीकाप्टर में राथर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां पर जनाजे के साथ हजारों की भीड़ शहीद को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
6 of 7
anantnag
- फोटो : Amar Ujala
इस अवसर पर मौलवी ने भी शहीद की कुर्बानी और देशभक्ति के जज्बे से मौजूद लोगाें को अवगत करवाया। जनाजे में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी तादाद में शामिल थे।
वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद सेना के जवानों को शुक्रवार को सेना मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोनमेंट में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, सेना और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी समेत प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। सेना प्रमुख ने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।