श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान।
- फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि, घुसपैठ वाले रूट पर सेना और पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-बद्र और हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से एलओसी पर 23 लांचिंग पैड सक्रिय किए जाने की खबर है। खासकर राजोरी व पुंछ से लगती एलओसी पर इन पैड पर आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस उपकरणों से नजर रखी जा रही है।