फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी ने समर्पण करने के बाद कहा- सेना का शुक्रिया, अब मेडिकल की पढ़ाई कर रोशन करूंगा भारत का नाम

Sat, 29 Aug 2020 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
समर्पण करने वाला आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी की आबोहवा तेजी से बदली है। आतंकी भी मुख्यधारा में वापस आने के लिए आतुर हैं। इसकी एक मिसाल शोपियां में देखने को मिली है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में अलबदर के जिला कमांडर शकूर पर्रे समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। जबकि एक आतंकी ने समर्पण किया था। समर्पण करने वाले आतंकी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने मुख्यधारा में लाने के लिए सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
समर्पण करने वाला आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया
समर्पण करने के बाद आतंकी ने कहा कि मैं फौज का शुक्रगुजार हूं कि मुझे सुधरने का मौका दिया। इसके बाद उसने कहा कि अब मैं मेडिकल की पढ़ाई पूरी करूंगा और भारत का नाम रोशन करूंगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ को लेकर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पंच के अपहरण व हत्या में शामिल अलबदर का जिला कमांडर शकूर और सुहैल भट समेत चार आतंकी मारे गए। दो अन्य आतंकियों की शिनाख्त जुबैर नेंगरू व शकीर उल जब्बार के रूप में हुई है। एक अन्य आतंकी ने समर्पण कर दिया।

4 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
शकूर पूर्व में पुलिस कांस्टेबल था, जो चार सरकारी राइफल लेकर फरार हो गया था। बाद में उसने आतंक का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को शोपियां जिले के किलूरा इलाके में पुलिस को दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने आतंकियों से समर्पण को कहा लेकिन आतंकी नहीं माने और गोलीबारी करते रहे। लगभग तीन घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन जदूरा और किलूराः 16 घंटे में शकूर सहित सात आतंकियों का सफाया, सीमा पार बौखलाहट का माहौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें