श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में अपने साथी आतंकी तारिक अहमद शेख के साथ मारा गया जुनैद सहराई हिज्बुल मुजाहिदीन डिवीजनल कमांडर था। वह मध्य कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देता था। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। बेगपोरा(ऑपरेशन जैकबूट) में हिजबुल कमांडर रियाज नायकू, डोडा में ताहिर मोहम्मद भट और अब जुनैद के खात्मे के साथ ही हिज्ब की कमर भी टूट चुकी है। कश्मीर में हिजबुल अब सफाए की कगार पर पहुंच गया है।