फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नायकू के बाद ताहिर और आज ढेर हुआ जुनैद, हुर्रियत चेयरमैन का बेटा था ये आतंकी

Tue, 19 May 2020 03:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
रियाज नायकू, ताहिर मोहम्मद भट, जुनैद सहराई - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जुनैद सहराई और पुलवामा निवासी तारिक अहमद शेख मारा गया है। 29 वर्षीय जुनैद सहराई सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था।
विज्ञापन

2 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
जुनैद कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2018 में हिजबुल में शामिल हो गया था। यह काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
रात में आतंकियों से सुरक्षाबलों का सामना हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। थोड़ी देर बाद फायरिंग रुक गई। सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई। कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में जुनैद सहराई समेत दो आतंकी मारे गए हैं। रियाज नायकू के बाद ताहिर मोहम्मद भट और अब आतंकी जुनैद का मारा जाना हिजबुल को बड़ा झटका है। इसी के साथ हिजबुल अब सफाए की कगार पर है।


यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन जैकबूट के बाद से घबराया हुआ है पाक, इनकी रणनीति और सैन्य ताकत ने उड़ा दी उसकी नींद

4 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुरक्षाबलों की ओर से इस ऑपरेशन को बहुत सावधानी से अंजाम दिया। क्योंकि जहां मुठभेड़ हुई वह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र था। मुठभेड़ स्थल के इर्द-गिर्द वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैल इसके मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी। करीब दो साल बाद श्रीनगर में यह मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान पर एक और सर्जिकल स्ट्राइक, अब पानी के लिए फड़फड़ाएगा पाक, देखें देश का गौरवशाली बांध

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें