फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

विज्ञापन
1 of 7
श्रीनगर में एक बार फिर से आतंकियों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाया है। उत्तरी कश्मीर के बाद लश्कर-ए-इस्लामी आतंकी संगठन ने पूरी कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद करने का फरमान जारी करते हुए सभी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को सेवाएं बंद करने के लिए कहा है।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

2 of 7
वहीं राज्य के पुलिस प्रमुख ने जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लामी ने एक स्थानीय एजेंसी को अपना नया बयान जारी किया है, इसमें उसने कश्मीर घाटी में मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को जल्द अपनी सेवाएं बंद करने की चेतावनी जारी की है।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

3 of 7
जारी बयान में यह भी कहा है कि मोबाइल सेवाओं के चलते उनके बड़े आतंकी कमांडर मारे जा चुके हैं। इसलिए सभी सेवाओं को बंद किया जाए। जो ऐसा नहीं करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सोपोर और पट्टन में हुए आतंकी हमलों के बाद उत्तरी कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

4 of 7
इससे लोग परेशानी में हैं। इतना ही नहीं, करीब 50 से अधिक टावर ठप पड़े हैं। कई लोगों का रोजगार भी छिन गया है। उत्तरी कश्मीर के बाद अब दक्षिणी कश्मीर के भी कई इलाकों में मोबाइल सेवाएं प्रभावित होना शुरू हो गई हैं।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

5 of 7
जानकारी के अनुसार कई मोबाइल टावर बंद कर दिए गए हैं। कई दुकानदारों ने रिचार्ज की सुविधाएं देना भी बंद कर दिया है। पुलवामा के एक व्यक्ति के अनुसार सोपोर में हुए हमलों के बाद उसने टावर बंद कर दिया है। उसके अनुसार उसकी घर गृहस्थी इसी पर निर्भर थी। उसने का कहा कि सरकार को कुछ सोचना चाहिए।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

6 of 7
जानकारी यह भी मिली है कि श्रीनगर के जिन घरों में मोबाइल टावर लगे हैं, उन्हें भी पोस्टर के जरिये धमकी दी गई है। सेना जहां इसे बड़ी चुनौती मानती है, वहीं पुलिस प्रमुख के. राजेंद्रा ने आश्वासन दिया है कि वह मामले में जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके हल होने में थोड़ा समय तो लगेगा। यह भी कहा कि उनके द्वारा हाल ही में बैठक भी हुई थी, जिसमें उन्होंने मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ इस मामले पर चर्चा की।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना

7 of 7
फोटो - हमले के संबंध में पकड़े गए कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें