उनका कहना था कि यह उनकी ड्यूटी का हिस्सा है। इसकी जानकारी घर देकर वह उन्हें चिंता में नहीं डालना चाहते हैं। दो-तीन माह बीत जाने के बाद ही वह खुद परिवार के साथ इस बात को शेयर करेंगे।
विज्ञापन
PIX: पाकिस्तान ने एक दिन में तीन बार तोड़ा सीजफायर, जवान घायल
2 of 6
इसके साथ ही जीएमसी के सीएमओ ने भी स्टाफ के लोगों को जवान का अच्छे से ध्यान रखने के लिए कहा है। अमेश से जब घर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अंजलि पुरा, असम में घर होने की बात बताई, लेकिन परिवार को इस संबंध में बताने से वह मना करते हैं।
विज्ञापन
PIX: पाकिस्तान ने एक दिन में तीन बार तोड़ा सीजफायर, जवान घायल
3 of 6
अमेश रभा के साथ बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने तीन अन्य जवानों को लगाया हुआ है, जो कि दिन-रात उनके साथ रहेंगे। अमेश के पूरी तरह से स्वस्थ होने तक वह उसका पूरा ख्याल रखेंगे।
PIX: पाकिस्तान ने एक दिन में तीन बार तोड़ा सीजफायर, जवान घायल
4 of 6
जवान की टांग और पैर छर्रे लगे थे। कई घंटों के आपरेशन के बाद छर्रे निकाले गए हैं। डाक्टरों के मुताबिक जवान को इमरजेंसी में ही रखा गया है। सोमवार रात के समय कांस्टेबल केे घाव वाले हिस्से से खून निकल रहा था, लेकिन जल्द खून बहने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
PIX: पाकिस्तान ने एक दिन में तीन बार तोड़ा सीजफायर, जवान घायल
5 of 6
हीरानगर में सीमापार से हुई फायरिंग में जख्मी हुए बीएसएफ के कांस्टेबल अमेश रभा की हालत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल इन्हें इमरजेंसी वार्ड में ही रखा गया है। डाक्टरों की विशेष टीम ने जवान का मंगलवार की सुबह को आपरेशन किया है।
PIX: पाकिस्तान ने एक दिन में तीन बार तोड़ा सीजफायर, जवान घायल
6 of 6
सुबह छह बजे एक बार फिर पाकिस्तानी की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। पहले
से सतर्क जवानों ने उसका जवाब दिया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार एलओसी पर हाई
अलर्ट जारी कर दिया गया है।