फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति, घुसपैठ की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

Tue, 11 Feb 2020 05:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों को लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने के फिराक में पाकिस्तान जहां बन टोल प्लाजा एनकाउंटर के बाद बेनकाब हो चुका है वहीं एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है। आईबी पर हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ के पुराने रूट शाप नाला, बोबिया सहित कुछ अन्य इलाकों से भी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरानगर सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तान के ठाकुरपुरा लांचिंग पैड पर जैश के चार आतंकियों का दल घुसपैठ की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को भी इन इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी अक्सर घुसपैठ करवाने के लिए की जाती है, ऐसे में बीएसएफ भी सीमा पर पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए है। इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार तालमेल बनाते हुए काम कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एलओसी
वहीं एलओसी पर जहां लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है वहीं पाकिस्तान हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी करते हुए उकसाने का काम कर रहा है। मकसद जम्मू संभाग के आईबी से सटे इलाकों में भी तनाव पैदा करना है। इस बीच बीएसएफ की ओर से सोमवार को दिन में लगभग सवा एक बजे पानसर और मनियारी इलाके में  सीमा की ड्रोन से निगरानी की गई। लगभग 25 मिनट तक ड्रोन से निगरानी की सूचना है।

 

4 of 6
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सांबा सेक्टर से हुई आतंकी घुसपैठ के बाद एक बार फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और ऑपरेशन सुदर्शन को लेकर बौखलाया हुआ है। रविवार रात गोलाबारी के बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के इलाके में संदिग्ध हलचल को भांपते हुए गोलियां भी चलाई हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
एलओसी
ज्ञात हो कि बीते सप्ताह पाकिस्तान ने गोलाबारी करते हुए सीमा पर तुस्सी बनाने के काम में लगी मशीन को मोर्टार से निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से  काम ठप है। मशीन की मरम्मत के लिए जब प्रयास किया जाता है, पाकिस्तान गोलाबारी शुरू कर देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलओसी - फोटो : फाइल
आरएस पुरा सेक्टर की बाकरपुर पोस्ट के पास रविवार रात पाकिस्तानी इलाके में संदिग्ध देखे जाने की घटना के बाद सोमवार को बीएसएफ की 36वीं वाहिनी की ओर से दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें बाकरपुर पोस्ट के आगे स्थित भारतीय क्षेत्र को खंगाला गया मगर कोई सफलता नहीं मिली। गौरतलब रहे कि पोस्ट के सामने पाकिस्तान की कुंदनपुुर पोस्ट के आगे रात को हलचल देखे जानेपर बीएसएफ की ओर से रात में फायरिंग की गई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें