फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सप्लाई ठप, पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार

Sun, 21 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
ऑयल टैंकर यूनियन की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। दोपहर के बाद ही जम्मू संभाग के 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूख गए। इक्का दुक्का पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल होने की सूचना है। अधिकतर पंप ड्राई हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
रविवार की सुबह होते ही पंपों पर तेल भरवाने के लिए लोग पहुंचने लगे। देखते ही देखते पंपों पर लंबी लाइनें लग गई। दोपहर होने तक पेट्रोल पंपों पर ड्राई पंप होने के बोर्ड टंग गए। सबसे ज्यादा दिक्कत बाहरी राज्यों से आए वाहनों को पेश आ रही है।
विज्ञापन

3 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
कई वाहन चालक हैं, जिनकी टंकियां खाली पड़ी हुई हैं। वह पेट्रोल डीजल न मिलने से अपने घरों को नहीं जा पाए। ऐसा ही हाल शहर के स्थानीय लोगों का भी है। जम्मू शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी तेल खत्म हो चुका है। कई लोगों ने वाहनों की टंकियां फुल करवा ली हैं।

4 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
कई लोगों को पेट्रोल पंपों पर बड़े कैन लेकर पहुंचते ही देखा गया। लोगों ने 10 से 15 लीटर की कैन लेकर पंपों पर पहुंचे। माना जा रहा है कि कुछ लोगों ने तेल स्टोर करके रख लिया है, जो इसकी ब्लैक मार्केटिंग कर सकते हैं। हालांकि पेट्रोल पंपों पर दोपहर बाद कैन में तेल लेने आने वालों को मनाही कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
ऑयल टैंकरों की हड़ताल लंबी खिंचने का असर यात्री वाहनों पर भी पड़ सकता है। पहले दिन ही पेट्रोल पंपों के सूख जाने का व्यापक असर दिखा। अब तक यात्री वाहनों में थोड़ा बहुत तेल है, जिससे वाहन चल रहे हैं। लेकिन सोमवार को दिक्कत पेश आ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
jammu - फोटो : Amar Ujala
ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महा सचिव विजय शर्मा का कहना है कि निश्चित तौर पर इसका असर ट्रांसपोर्ट पर दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kashmir - फोटो : Amar Ujala
सीधी सी बात है कि जब तक वाहनों में तेल हैं, वह चलेंगे। जब तेल नहीं मिलेगा तो वाहनों के पहिए खुद ही थम जाएंगे। इससे बड़ी समस्या पेश हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें