राजोरी दिवस के उपलक्ष्य में शुरू की गई भव्य कार्यक्रमों की शृंखला के आखिरी दिन बुधवार को मुख्य आयोजन हुआ। सेना की ह्वाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
2 of 6
rajouri day
- फोटो : Amar Ujala
सेना की टोरनॉडो मोटरसाइकिल टीम, पैरामीटर डिस्प्ले, ऊंचाई से स्काई डाइविंग, कुत्तों तथा घोड़ों के हैरतअंगेज प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बने रहे।
विज्ञापन
3 of 6
rajouri day
- फोटो : Amar Ujala
राजोरी की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद से शहर के गुज्जर मंडी चौक स्थित शहीदी स्मारक में विशेष कार्यक्रम किया गया।
4 of 6
rajouri day
- फोटो : Amar Ujala
वहीं इस अवसर पर सेना द्वारा आयोजित की गई फोटो प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर और कृत्रिम अंग शिविर में पहुंच कोर कमांडर ने स्थानीय निवासियों तथा सेवानिवृत्त सैनिकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
5 of 6
rajouri day
- फोटो : Amar Ujala
बताते चलें कि नवंबर 1947 से लेकर अप्रैल 1948 तक राजोरी पर पाकिस्तान कबाइलयों व पाकिस्तान सेना का अवैध कब्जा रहा था।
इन छह महिनों के दौरान हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक हिंदुओं तथा सिखों ने अपने सम्मान की रक्षा के लिए सामूहिक आत्महत्या की थी व हजारों अन्यों को पाक सेना व कबाइलयों ने मौत के घाट उतारा था। छह महीने के बाद भारतीय सेना के वीर जवानों ने आम जनता के सहयोग से राजोरी को स्वतंत्रता दिलाई थी।