बीती रात बारामुला में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के जवान नितिन ने अपनी शहादत देकर एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया । आतंकियों से लोहा लेते नितिन उनके ग्रेनेड से घायल होने के बाद भी लगातार उनपर फायरिंग करते हुए उन्हें रोके रहे । नितिन के साहस के कारण सेना के इस कैंप में घुसने में नाकाम रहे जिसके कारण एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई । नितिन को गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया जा रहा था जिस दौरान वे शहीद हो गए । जानें कैसे नितिन ने अपनी शहादत देकर साहस के बल पर कैसे नाकाम की आतंकियों की साजिश :
विज्ञापन
2 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
बीएसएफ आईजी विकास चंद्रा के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे झेलम के किनारों पर हरकत महसूस हुई । बंकर पर तैनात जवानों ने जब आतंकियों को ललकारा तो जवाब में वहां मौजूद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी ।
विज्ञापन
3 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
जिसके जवाब में बीएसएफ जवानों ने भी फायरिंग की । फायरिंग के बीच आतंकियों की ओर से बीएसएफ जवानों के बंकर पर ग्रेनेड लांचर की मदद से ग्रेनेड फेंका गया ।
4 of 10
Baramulla Attack
- फोटो : ANI
इसके बाद हालात बिगड़ता देख वरूण और नितिन दोनों ने बंकर के बाहर निकलकर आतंकियों का सामना करते हुए फायरिंग शुरू की ।
विज्ञापन
5 of 10
शहीद नितिन कुमार
- फोटो : ANI
इस दौरान आतंकियों के द्वारा फेंका गया एक ग्रेनेड नितिन के बिल्कुल पास आकर गिरा । ग्रेनेड के धमाके में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन
6 of 10
Nitin Kumar
- फोटो : ANI
घायल होने के बाद भी नितिन लगातार आतंकियों पर फायरिंग करते रहे । धमाके की आवाज के बाद वहां मौजूद बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा लेने दौड़े । इस दौरान आतंकियों की एक गोली बीएसएफ के जवान परमिंदर के पैर में लगी । सेना के अधिकारियों ने जवानों की मदद से नितिन और परमिंदर को फायरिंग के बीच ही वहां से निकाला ।
विज्ञापन
7 of 10
Nitin Kumar
- फोटो : PTI
इस दौरान नितिन और परमिंदर को अस्पताल ले जाते हुए ही नीतिन की शहीद हो गए । इस दौरान सेना के कैंप के बाहर आतंकियों से मुठभेड़ जारी रही । सेना और बीएसएफ के जवानों ने अपनी मुस्तैदी से आतंकियों को कैंप में घुसने नहीं दिया ।
We mourn the demise of constable Nitin Kumar who attained martyrdom in #BaramullaAttack on Oct 3, 2016. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/hKv4WIRrlf
— BSF (@BSF_India) October 3, 2016
8 of 10
Nitin Kumar
- फोटो : ANI
अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे के कारण आतंकी मौके से भाग निकले हैं लेकिन आईजी के मुताबिक सेना और बीएसएफ के जवानों ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया ।
9 of 10
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : ANI
आईजी के मुताबिक हमले की जगह पर चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान जीपीएस, वायर कटर और कंपास मिले हैं जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने आए थे ।